Bihar Bhumi Jankari से जुड़ी सभी काम जैसे – खाता, खेसरा, लगान, जमाबंदी, भु-नक्शा आदि की जानकारी
यदि आप बिहार के किसान या जमीनदार है, और आप अपनी जमीन/भूमि से संबंधि कई प्रकार के काम जैसे खाता, खेसरा, रकवा, परिमार्जन, भू-लगान, भूमि सर्च इत्यादि काम समय-समय पर करने होते है।
जिसकी जानकारी आप को पता नहीं होती है, तो आप घबराएं नहीं, क्योंकि अब आप को Bhumi Sathi पोर्टल के माध्यम से जमीन से जुड़ी सभी जानकारी (पल-पल की ताजा खबरें) सबसे पहले मिलने वाली हैं।
निचे कुछ भूमि कार्यो से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक दिए गए है, जहाँ से आप अपने जरुरत के लिंक पर क्लिक करके सुविधा प्राप्त सकते है।
Bihar Bhumi के बारें में संक्षिप्ति जानकारी
यदि आप लोग भी बिहार के किसान या जमींदार हैं और आप लोगों का भी जमीन किसी शहर, गांव, या मोहल्ले में है, और आप लोगों को जमीन से जुड़ी कई प्रकार के कामों को लेकर जानकारी पता करनी होती है, तो ऐसे में आप को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यालय या ब्लांक, अंचल में जाना पड़ता है।
तो इन्हीं सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा बिहार भूमि जानकारी पोर्टल- https://biharbhumi.bihar.gov.in/ को शुरू किए है। जिसके माध्यम से आप लोगों को ऑनलाइन ही भूमि से संबंधित सभी जानकारी एवं कार्य किए जाते हैं – जिसके बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है
Bihar Bhumi Portal की मुख्य विशेषताएं
बिहार सरकार एवं राजस्व भूमि सुधार विभाग के द्वारा चालू की गई इस पोर्टल की निम्नलिखित विशेषताएं है –
- दाखिल-खारिज की संपूर्ण जानकारी
- ऑनलाइन म्युटेशन (online motation) की जानकारी
- भु-नक्शा देखें की ऑनलाइन सुविधा
- भुमि संबंधित रसीद डाउनलोड
- भूमि रिकॉर्ड की ऑनलाइन जांच
- सुरक्षा एवं पारदर्शिता आदि।
Parimarjan Portal (Old) के बारें में जानकारी
परिमार्जन पोर्टल के माध्यम से बिहार के जमींदार एवं किसान अपनी भूमि से जुड़ी ऋुटियों की सुधार (परिमार्जन) ऑनलाइन घर बैठे कर पाते थे। इस पोर्टल को बिहार सरकार के द्वारा भूमि से संबंधित कार्यों को करने के लिए चालू किया गया था।

जमीन से संबंधित और भी कामों (रैयता का नाम सुधार, रकबा, खाता, खेसरा आदि में सुधार) करने के लिए बिहार सरकार के द्वारा अब इस पोर्टल का नया रूप को परिमार्जनप्लस पोर्टल के नाम से लॉंच किए हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है –
Parimarjan Plus Portal के बारें में जानकारी
parimarjan plus portal bihar – यह पोर्टल बिहार सरकार एवं राजस्व भूमि सुधार विभाग के द्वारा शुरु किया गया परिमार्जन पोर्टल का अपडेटेड वर्जन है, इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भूमि रिकार्ड (रैयत का नाम, रकवा, खाता, खेसरा आदि) में होने वाली त्रुटियों को सही करना और अधिक सरल एवं पारदर्शी (Transparent) और डिजिटल (Digital) बनाना है।
दाखिल खारिज (Dakhil Kharij) के लिए लॉगिन करें।
अगर आप अभी तक अपने जमीन का दाखिल खारिज नहीं कराया है, या आपको नहीं पता की दाखिल खारिज आवेदन के लिए लॉगिन कहा से या कैसे करते है। तो अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। क्योंकि दाखिल खारिज लॉगिन से जुड़ी सभी स्टेप्स निचे दिए गए है।
- सबसे पहले आपको दाखिल खारिज पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको जिला का नाम: सेलेक्ट करना है।
- फिर आपको अंचल का नाम सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद उपयोक्ता का नाम दर्ज करना है।
- शब्दकूट एवं सुरक्षा कोड भरने के बाद प्रवेश करे बटन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है।

Bhumi Sathi Portal से मिलने वाली लाभ
Bhumi Sathi पोर्टल से आम नागरिक को भूमि से संबंधित निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते है –
- भूमि से जुड़ी सभी जानकारी जैसे: भू-लगान, भू-नक्शा, खाता, एल.पी.सी आवेदन करें, दाखिल खारिज आवेदन करें, दाखिल खाजिर आवेदन की स्थिति देखे आदि मिलती है।
- भूमि से जुड़ी सभी जानकारी सही एवं सरल भाषा में दी जाती है।
- एक ही जगह भूमि से जुड़ी सभी जानकारी रहने से समय का बचत होता है।
- सभी जानकारी विल्कुल मुफ्त (नि:शुल्क) प्रदान की जाती है।
Bhumi Sathi Portal पर उपलब्ध सेवाएं
भूमि साथी पोर्टल के माध्यम से भूमि से जुड़ी निम्न सेवाएं प्रदान की जाती है –
- भू-लगान
- परिमार्जन
- भू-मानचित्र
- आम सूचना
- जमाबंदी पंजी देखें
- एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें
- दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें
- ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें
- ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें
- परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें आदि।
- जमाबंदी पंजी देखें (भारत की सभी 22 भाषाओं में )
Bihar Bhumi Parimarjan Online Status Check नए पोर्टल से कैसे करें।
बिहार सरकार एवं राजस्व भूमि सुधार विभाग ने जमीन में हुई त्रुटियों को सुधार करने के लिए परिमार्जन प्लास वेबसाइट को लॉच किया है। इस वेबसाइट की मदद से राज्य के आम नागरिक घर बैठे परिमार्जन के लिए आवेदन एवं परिमार्जन की स्थिति को चेंक कर सकते है। नीचे इन स्टेप की मदद से आप परिमार्जन की आवेदन स्थिति को चेंक कर पाएगें।
- आप को सबसे पहले बिहार भूमि के अधिकारी बेवसाइट पर चले आना है।
- अधिकारी बेवसाइट पर आने के बाद आप को नीचे स्क्रोल करना है, जहॉ आप को “परिमार्जन प्लस आवेदन स्थिति देखें” का एक विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप के सामने एक नया पेज ऑपेन हो के आ जाएगा। p-1
- अब आप को दो ऑप्सन मिलेगा। आप अपने अनुसार सलेक्ट कर ले।
- डिजीटल जमाबंदी में सुधार
- कम्प्यूटराइजेशन हेतु छूटे हुए जमाबंदी का डिजीटाईजेसन
- अब आप को जिला, चयन करे, अचंल, आवेदन संख्या तीनो भर के सुरक्षा कोड डाल कर सर्च वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आप के सामने परिमार्जन आवेदन की पूरी स्थिति आ जाएगी।
बिहार भूमि संम्पर्क विवरण
Toll-Free Number | 18003456215 |
E-Mail Id | emutationbihar@gmail.com |
पता (Address) | Department of Revenue and Land Reforms, Government of Bihar Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015 |