Ration Card Status Check: राशन कार्ड भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ी सुविधा है जिसके जरिए नागरिकों को सब्सिडी वाले राशन जैसे गेहूं, चावल, चीनी आदि मिलते हैं। यदि आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या पुराने राशन कार्ड में किसी तरह का बदलाव करवाया है, तो आपको Ration Card Status Check करना ज़रूरी होता है ताकि आप जान सकें कि आपकी एप्लिकेशन की स्थिति क्या है।
इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि कैसे आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, वो भी राज्यवार तरीके से। इसके अलावा हम आपको बताएंगे किन वेबसाइट्स पर जाकर स्टेटस देख सकते हैं, किन दस्तावेजों की ज़रूरत होती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Ration Card Status Check Overview.
Types of Article (आर्टिकल का प्रकार) | राशन कार्ड की जानकारी के संबंध में |
Portal Name (पोर्टल का नाम) | nfsa.gov.in |
Related Department (संबंधित विभाग) | भारत सरकार |
Portal Service (पोर्टल का सर्विस) | 24*7 |
Portal Benefits (पोर्टल से लाभ) | समय का बचत, नि:शुल्क सुविधा आदि |
राशन कार्ड के लाभ | फ्री गेहूं, चावल, तेल आदि योजना का लाभ। |
Official Website (अधिकारी बेवसाइट) | अलग-अलग राज्य की अपनी बेवाइट |
राशन कार्ड क्या है? (What is Ration Card in Hindi)
राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया एक प्रमाण पत्र होता है, जो पात्र परिवारों को पीडीएस (Public Distribution System) के तहत सस्ते दरों पर चावल, गेहूं, चीनी, और केरोसिन जैसी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने में मदद करता है। राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं:
- APL राशन कार्ड (Above Poverty Line)
- BPL राशन कार्ड (Below Poverty Line)
- Antyodaya Anna Yojana (AAY) कार्ड
इन्हें भी पढ़े: Online Bihar Bhu Lagan
राशन कार्ड स्टेटस चेक करने की जरूरत क्यों होती है?
- नया राशन कार्ड आवेदन का स्टेटस जानने के लिए
- राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने के स्टेटस के लिए
- एड्रेस या अन्य बदलाव का स्टेटस देखने के लिए
- राशन वितरण में किसी समस्या की स्थिति जानने के लिए
राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के फायदे
- आवेदन की स्थिति जानने में मदद:
आपने राशन कार्ड के लिए जो आवेदन किया है, उसकी प्रक्रिया कहां तक पहुंची है – यह जानने के लिए स्टेटस चेक करना जरूरी है। - समय की बचत:
बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की बजाय आप घर बैठे ऑनलाइन ही स्टेटस देख सकते हैं। - पारदर्शिता और भरोसा:
सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहती है और आप जान पाते हैं कि आपका आवेदन कब स्वीकृत या अस्वीकृत हुआ। - गलतियों की पहचान:
यदि आवेदन में कोई गलती हो (जैसे नाम, पता या दस्तावेज़ की कमी), तो वह स्टेटस में दिख जाती है और आप समय रहते सुधार कर सकते हैं। - डिजिटल सुविधा का लाभ:
टेक्नोलॉजी के उपयोग से नागरिक सरकारी सेवाओं से सीधे जुड़ पाते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और सरल होती है। - डिलीवरी स्टेटस जानने में सहायक:
राशन कार्ड बनकर पोस्ट से भेजा गया है या नहीं – यह जानकारी भी स्टेटस चेक करने से मिल जाती है। - भविष्य की योजनाओं से जुड़ने में आसान:
राशन कार्ड कई अन्य योजनाओं (जैसे मुफ्त अनाज योजना, उज्ज्वला योजना) से जुड़ा होता है, इसलिए उसका स्टेटस अपडेट रहना जरूरी होता है।
राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें? (Ration Card Status Check Online Process)
भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी खाद्य आपूर्ति विभाग (Food & Civil Supplies Department) की वेबसाइट होती है जहाँ से आप अपने Ration Card Application Status को ट्रैक कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
- राज्य की आधिकारिक राशन कार्ड वेबसाइट पर जाएं उदाहरण: बिहार के लिए epds.bihar.gov.in, उत्तर प्रदेश के लिए fcs.up.gov.in आदि।

- “राशन कार्ड स्टेटस” या “Application Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर / मोबाइल नंबर दर्ज करे
- कैप्चा कोड भरें और “सबमिट” पर क्लिक करें
- आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा, जैसे:
- Under Process, Approved, Rejected, Pending for Verification
राज्यवार वेबसाइट लिस्ट (State-wise Ration Card Status Website List)
राज्य का नाम आधिकारिक वेबसाइट
राज्य (State) | बेवाइट (Website) |
बिहार | epds.bihar.gov.in |
उत्तर प्रदेश | fcs.up.gov.in |
राजस्थान | food.raj.nic.in |
महाराष्ट्र | mahafood.gov.in |
झारखंड | aahar.jharkhand.gov.in |
मध्य प्रदेश | ration.mponline.gov.in |
दिल्ली | nfs.delhi.gov.in |
राशन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज
राशन कार्ड के आवेदन का स्टेटस चेंक करने के लिए आप को ये सभी दस्तावेजों की जरुरी परेगी।
- आवेदन संख्या (Application Number)
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड (कुछ राज्यों में आवश्यक)
- राशन कार्ड नंबर (यदि पुराना कार्ड है)
SMS या मोबाइल ऐप से Ration Card Status कैसे चेक करें?
कई राज्य अब मोबाइल ऐप या SMS सेवा के जरिए भी स्टेटस देखने की सुविधा दे रहे हैं, उदाहरण:
- बिहार में SMS सेवा:
- टाइप करें: RC <Space> Application Number
- भेजें: 51969 पर
- मोबाइल ऐप्स:
- mAadhaar
- NFSA App
- EPDS Mobile App (राज्य अनुसार)
Ration Card Status Check More Links.
Join Telegram Channel | Join Now |
Join WhatsApp’s Group | Join Now |
Home Page | Bhumi Sathi |
FAQs – Ration Card Status से जुड़े सामान्य प्रश्न
Q1. राशन कार्ड का स्टेटस कितने दिन में अपडेट होता है?
उत्तर: आमतौर पर 7 से 15 कार्यदिवस में अपडेट हो जाता है।
Q2. क्या मोबाइल से भी राशन कार्ड स्टेटस चेक किया जा सकता है?
उत्तर: हां, राज्य की वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है या आप ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Q3. अगर स्टेटस ‘Rejected’ आ रहा है तो क्या करना चाहिए?
उत्तर: कारण जानकर सभी दस्तावेज़ों को सुधारकर दोबारा आवेदन करें।
Q4. आधार कार्ड से स्टेटस चेक किया जा सकता है?
उत्तर: कुछ राज्यों में आधार से लिंक किए गए राशन कार्ड की जानकारी मिल जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Ration Card Status Check करना अब बेहद आसान हो चुका है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड बना या नहीं, तो ऊपर बताए गए तरीके से मिनटों में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर राज्य की अपनी वेबसाइट है जहाँ से आप सही और ताज़ा जानकारी पा सकते हैं। यदि कोई समस्या आए तो आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र या राशन डीलर से संपर्क कर सकते हैं।